प्रभास की 'साहो' ने किया दर्शकों को निराश, इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप मूवी साबित हो सकती है

भारत की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म साहो अब सिनेमाघरों में लग चुकी है, और हजारों की तदाद में दर्शक इस फ़िल्म को देखने के लिए जा रहे है। इसे एक साथ हिंदी, तेलगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ा भाषा मे रिलीज किया गया है। दोस्तों इस फ़िल्म को मिक्स्ड रिव्यु मिले है और नेगेटिव रिव्यु में इजाफा हो रहा है आखिर ऐसा क्यों चलिए आपको बताते है।

ये फ़िल्म हिंदी और साउथ ऑडियंस को मद्दे नज़र रख कर बनाई गई है ऐसे में इस फ़िल्म में एक साथ बहुत चीज़ दिखाने की कोशिश की गई है जो कि कहानी को काफी पेचीदा बना देती है वैसे ये एक स्क्रीनप्ले मूवी है लेकिन इसका स्क्रीनप्ले काफी सुस्त है जो ट्विस्ट भी आते है वो भी दर्शकों पर कुछ खास असर नहीं डालते।
प्रभास की 'साहो' ने किया दर्शकों को निराश, इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप मूवी साबित हो सकती है

इस फ़िल्म के डायरेक्टर की सबसे बड़ी गलती है, जिन्होंने एक बहुत बड़े मौके को अपने हाथ से जाने दिया। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। ख़ासकर प्रभास अकेले दम पर इस फ़िल्म को आगे तक लेकर गए है। जो भी फ़िल्म में इंटरेस्ट है वो प्रभास की वजह से बनी हुई है।

इस फ़िल्म में अगर गाने नहीं होती तो ही बढ़िया रहता। इसे भूल जाना ही बेहतर है। इसके एक्शन सीक्वेंस भी कोई खास नहीं है। प्रभास और श्रद्धा कपूर के बीच जो भी रोमांटिक सीन दिखाए गए है उनकी कोई जरूरत फ़िल्म में नहीं थी। अगर ये फ़िल्म 2 घंटे 51 मिनट के बजाए। ढाई घंटे की भी होती तो कोई फर्क नहीं पड़ता।

इस फ़िल्म का कलेक्शन अगले दिन काफी गिर सकता है, इसके पास एक सप्ताह का समय है क्योंकि बॉलीवुड की बड़ी फिल्म छिछोरे रिलीज हो रही है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर जैसे कलाकार है। साहो का बजट 350 करोड़ है ऐसे में हिट टैग लेने के लिए कम से कम 400 करोड़ का कारोबार करना होगा। वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है फ़िल्म बहुत बड़ी फ्लॉप साबित होगी।


Comments