IPL का खिताब जीतकर मुंबई ने रच दिया इतिहास, जानिए कौन सा अवॉर्ड मिला किस खिलाड़ी को

मुंबई इंडियंस की जीत के साथ ही आईपीएल के 12वें सीजन का समापन भी हो गया। हैदराबाद में खेले गए इस फाइनल मुक़ाबले में मुंबई ने चेन्नई को एक रन से हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 148 का स्कोर ही बना सकी।
IPL का खिताब जीतकर मुंबई ने रच दिया इतिहास, जानिए कौन सा अवॉर्ड मिला किस खिलाड़ी को

इस तरह मुंबई ने आईपीएल का खिताब चौथी बार अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा अब सर्वाधिक बार यह किताब जीतने वाले कप्तान बन गए हैं जबकि दूसरे स्थान पर धोनी है। मुंबई के लिए यह करो या मारो वाला मुकाबला था लेकिन मुंबई के खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज की।

IPL 2018 की विजेता टीम मुंबई को IPL में पुरस्कार के तौर पर 20 करोड़ रुपये दिए गए, वहीं रनर अप रहीं CSK को 12.75 करोड़ मिले। तीसरे स्थान पर रही दिल्ली की टीम को 8.75 करोड़ तथा चौथे पायदान पर रही हैदराबाद को 8.75 करोड़ की धनराशि दी गई।

वार्नर ने IPL 2019 में सर्वाधिक 692 रन बनाए। इसलिए वार्नर को ऑरेंज कैप का पुरस्कार दिया गया। जबकि इमरान ताहिर को ऑरेंज कैप का पुरस्कार दिया गया। लोकेश राहुल को स्टाइलिश प्लेयर अवार्ड तो पोलर्ड को परफेक्ट कैच का अवार्ड दिया गया।

आंद्रे रसेल को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवराद से नवाजा गया जबकि सुभमन गिल को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ दी अवार्ड दिया गया। फ़ाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए बुमराह को मैन ऑफ दी मैच दिया गया जबकि रसेल को सुपर स्ट्राइकर के खिताब से नवाजा गया।

Comments