ख़त्म हुआ इंतज़ार सामने आयी निक प्रियंका की शादी की तस्वीरें

ख़त्म हुआ इंतज़ार सामने आयी निक प्रियंका की शादी की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों सोमवार को जोधपुर से दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया ने शादी के बाद उनकी पहली झलक कैमरे में कैद की। हालांकि, उनकी शादी की तस्वीरों का अब भी फैन्स को बेसब्री से इंतजार हैं। अब उनका इंतज़ार ख़त्म हो गया है क्योंकि दोनों की तस्वीरें सामने आ गयी है. दोनों ने दो दो अलग अलग रीति रिवाज से शादी की थी जिसकी अभी एक एक तस्वीर ही सामने आयी है
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य शादी रचाई है। प्रियंका ने अपनी मेहंदी और संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं पहले खबर थी की प्रियंका और निक ने अपनी शादी की पहली तसवीरें के राइट्स बेचे हैं।
शादी के ऑफिशल फोटोग्राफर जोस विला ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रियंका और निक की तस्वीरें पीपल्स मैगजीन में जारी की जाएंगी। और अब यह तस्वीरें सामने गयी है। पहली तस्वीर में प्रियंका क्रिस्टियन ब्राइडल गाउन में नजर आ रही है और दूसरी तस्वीर हिन्दू रीति रिवाज शादी की है जिसमे प्रियंका लाल लहंगे में है और निक गोल्डन वाइट शेरवानी में। दोनों की यह तस्वीरें पीपल्स मागज़ीने में नजर आ रही है।


Comments