नवरात्री पर ये उपाय अपनाकर माता को करें प्रसन्न, वैभव की बरसात होगी

नवरात्री पर ये उपाय अपनाकर माता को करें प्रसन्न, वैभव की बरसात होगी:-

नवरात्री का त्यौहार आने में कुछ ही समय शेष बचा है। लोग अभी से नवरात्री का त्यौहार को मनाने के लिए उत्साहित हैं। नवरात्री पर माता का पूजन एवं व्रत करने से मानव जीवन के सभी कष्ट मिट जाते हैं। इस समय माता अपने सभी भक्तों की मनोकामनांए पूर्ण करती हैं। आज हम आपको नवरात्री के दौरान माता को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बतांएगे।
पूजा-पाठ से करें प्रसन्न

नवरात्री में माता की सच्चे मन से अराधना करनी चाहिए। इस त्यौहार पर 9 दिन अखंड ज्योति जलाने से घर में सुख और शांति आती है। इस समय दुर्गासप्सती का पाठ करने से धन की प्राप्ति होती है और मन एकाग्र एवं शांत हो जाता है। पूजा करते समय सावधानी बरतनी चााहिए और संपूर्ण विधि विधान से माता का पूजन करना चाहिए। लाल रंग माता को प्रिय है। इसलिए पूजा के दौरान लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
साफ सफाई का रखें ध्यान
इस समय माता रानी भक्तों के घर में भ्रमण के लिए आती हैं। इसलिए घर को साफ रखना चाहिए। खासकर जिस स्थान पर माता की पूजा होती है, वहां पर ज्यादा से ज्यादा सफाई रखें।
मांस मदिरा को कहें ना
नवरात्री के दौरान मांस और मदिरा को हाथ तक नहीं लगाना चाहिए। इससे माता रानी क्रोधित हो जाती हैं। सभी जानते हैं कि माता जब क्रोधित हो जाती हैं तो जीवन की नाव डगमगाने लगती है।
अष्ठमी के दिन करांए कन्या भोज
यदि आप नवरात्री पर व्रत और पूजन करते हैं तो आपको कन्याभोज जरूर कराना चाहिए। जो लोग नवरात्री में माता का पाठ करते हैं, उन्हें तो जरूर से जरूर कन्या भोज कराना चाहिए। इसके बिना पूजा का फल नहीं मिलता। ऐसा नहीं है कि आप विशाल भोज ही करांए। आप 9 या 3 कन्यों को भोजन कराकर माता का आशीर्वाद पा सकते हैं।

नवरात्री पर ये उपाय अपनाकर माता को करें प्रसन्न, वैभव की बरसात होगी:-

Comments