आंखों से चश्मा हटा देंगे ये आसान एक्सरसाइज

जिनकी आंखों की रोशनी ठीक तरीके से देखभाल न किए जाने की वजह से काफी कम हो जाती है। ऐसे में 


उनकी आंखों पर चश्मा चढ़ाना पड़ता है। अगर आपकी आंखों के साथ भी ऐसा ही है तो आज हम आपको 




आंखों 



के लिए कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिनका रोजाना अभ्यास करने पर चश्मे की जरूरत नहीं 




पड़ेगी। ये एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होते हैं बल्कि इससे जुड़ी हर 


तकलीफ को दूर करने का काम करते हैं।

आंखों के लिए किए जाने वाले ये एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों को लचीला बनाते हैं तथा उनमें रक्त 


प्रवाह को दुरुस्त रखते हैं। इससे आंखों की दृष्टि ठीक होती है।

एक पेंसिल हाथ में लेकर उसे वर्टिकली अपने नाक की सीध और आंखों के बीचोबीच रखें। अब धीरे-धीरे 



पेंसिल 



को आंखों के पास लाएं और फिर दूर ले जाएं। रोजाना कम से कम इसका 10 बार अभ्यास करें।

पद्मासन या सिद्धासन में बैठ जाएं और अपनी आंखों की पुतलियों को पहले क्लॉकवाइज घुमाएं फिर इन्हें एंटी-


क्लॉकवाइज घुमाएं। कम से कम 4-5 बार इस प्रक्रिया को दुहराएं।

अपनी आंखों की पलकें कम से कम 20 बार बिना रुके झपकाएं। फिर आंखें बंद कर उन्हें आराम दें। दिन भर 



में दो बार इसे करने से लाभ होगा।


इसमें अपने से दूर रखी किसी वस्तु पर अपना ध्यान केंद्रित करें। शुरुआत में ऐसा 5 मिनट तक के लिए करें। 


बाद में वक्त बढ़ा भी सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी पलकें नहीं झपकानी हैं। कुछ महीनों तक इस 


अभ्यास को करने से आंखों को बहुत लाभ मिलता है।

आंखों की कमजोरी दूर करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही काफी नहीं है। इसके लिए आपको कुछ पोषक 



तत्वों का सेवन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। दूध, गाजर, आंवला, पपीता, आम, कच्चा नारियल, घी, 


मक्खन और गूलर आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा एक कप गाजर का रस और दो कप 


पालक का रस मिला कर दिन में 2-3 बार पीने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है। हरी सब्जियों और विटामिन 


सी से भरपूर फूड्स का खूब सेवन करें। गाय का दूध पीने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है।

Comments